विधायक शर्मा का बुढ़ापा आ गया लेकिन सच बोलना नहीं सीखा, मैं कहती हूं बुढ़ापे में तो आदमी सुधर जाए: प्रज्ञा ठाकुर 

भोपाल:- मध्यप्रदेश में आए दिनों मंत्रिओं के विवादित बयान चर्चा में रहते है. तो वहीं भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने पूर्व मंत्री और विधायक पीसी शर्मा और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को जमकर निशाने पर लिया है. उन्होंने पीसी शर्मा का नाम लिए बगैर कहा कि एक विधायक हैं शर्मा का बुढ़ापा आ गया, लेकिन सच बोलना नहीं सीखा. मैं कहती हूं बुढ़ापे में तो आदमी सुधर जाए. ब्राह्मण कुल में जन्म लिया तो ब्राह्मण बने रहो, रावण बनोगे तो वध करना पड़ेगा. क्या करेंगे राम जी. मजबूरी हो जाएगी.  महिला का अनादर करोगे, अपमान करोगे तो प्रभु राम को सीता मैया को लाने के लिए रावण का वध करना ही पड़ेगा. 

संसद शरद पूर्णिमा के अवसर पर भोपाल गणेश चौक टीलारामपुरा पर महाआरती में शामिल होने आई थीं. उन्होंने कहा कि न्याय नारी शक्ति को मिलेगा. तुम्हारे प्रपंच करने से कुछ होने वाला नहीं है. तुम प्रपंच करके थोड़ी बहुत शान शौकत दिखा लोगे, जो जैसा कर्म करेगा उसे वैसा फल मिलेगा. यह सुनिश्चित है, इसलिए कह रहे हैं कि सुधर जाओ. नारी शक्ति को बदनाम करने के लिए तुम्हें दंड कुदरत ही देगी. यह प्रकृति ही देगी, जीने लायक नहीं छोड़ेगी. 
कांग्रेस ने तो भगवा को ही आरोपित कर दिया, जिनको लोकसभा चुनाव में जनता ने ऐसा जवाब दिया कि आज भी पूरा देश कहता है कि भोपाल के लोग बहुत समझदार और देशभक्त हैं. पहले मुझे जेल में डलवाया, फिर प्रताड़ना दी, लेकिन मेरा मन नहीं तोड़ पाए, क्योंकि साध्वी का मन तोड़ ही नहीं सकते, इसलिए कहते हैं कि सुधर जाओ। साधु-संन्यासी कभी मरते ही नहीं हैं। उन पर राष्ट्र का ऋण रहता है, इसलिए शरीर को सुरक्षित रखना पड़ता है। यदि कोई हमें मार दे और खुश हो जाए कि हमने इनको मार दिया, तो कभी कल्पना नहीं करना. 

Exit mobile version