सभी खबरें

MLA रामेश्वर शर्मा ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ देख दिया रिएक्शन, इधर अन्य मंत्रियों ने भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कही ये बातें

भोपाल/प्रियंक केशरवानीः- कश्मीरी पंडितों के नरसंहार और पलायन पर बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ सोशल मीडिया से लेकर लोगों की जुबान तक छाई हुई यहां तक की इस मूवी को लेकर सियासत भी हो रही है तो वहीं संसद में विपक्षी नेता ने यह तक कह दिया था की यह मूवी को बैन कर देना चाहिए। वहीं इस फिल्म को लेकर मध्यप्रदेश में भी राजनीति शुरू हो गई है। इसी बहाने सियासत भी हो रही है, पक्ष-विपक्ष एक दूसरे पर हमला करने से नहीं चूक रहे हैं। इधर राजधानी भोपाल में भाजपा विधायक रामेंश्वर शर्मा ने कोलार के डीडीएक्स सिनेमा घर में अपने समर्थकों के साथ जाकर फिल्म देखी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा है।

फिल्म देखने के बाद विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि यह फिल्म नहीं हकीकत है। आंख बंद कर लेने से रात नहीं हो जाती है क्या हुआ था कश्मीर में? कैसे रातों-रात कश्मीरी हिन्दुओं को कश्मीर से भगा दिया गया था, बीच सड़कों पर हिन्दू बहन बेटियों के साथ बलात्कार हुए। पिता को बच्चों के सामने मार दिया गया तो वहीं बच्चों को पिता के सामने मुस्लिम कट्टरपंथियों ने नंगा नाच खेला कश्मीर में उसे भुलाया नहीं जा सकता।

वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा विधायक शर्मा ने कहा कि कश्मीरी हिन्दुओं का पुनर्वास तो छोड़िए कांग्रेस के दवाब में आज तक उन हिन्दुओं के दर्द की कहानी लिखने नहीं दी। शर्मा ने फिल्म के निर्माता और सभी पात्रों को बधाई शुभकामनाएं भी दी। साथ ही कहा कि द कश्मीर फाइल्स हमें बताती ही कि तब हिन्दुओं से क्या चूक हुई थी, जो अब हमें आने वाले भविष्य में ध्यान रखना है, रामेश्वर शर्मा ने सभी से फिल्म देखने की अपील की है।

इधर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि फिल्म देखने के लिए कांग्रेस के पास फुर्सत नहीं है, नकारात्मक पॉलिटिक्स करना ही कांग्रेस का ध्येय है। साध ही प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि कांग्रेस के राज में कश्मीर में पाकिस्तानी झंडा फहरता था, उन्होंने कहा कि खासकर दिग्विजय सिंह-कमलनाथ को द कश्मीरी फाइल्श देखना चाहिए और सच्चाई स्वीकार करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button