MP: संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर्स को बाहर निकालने पर विधायक रामबाई ने कांग्रेस पर साधा निशाना 

भोपाल:– पथरिया से BSP विधायक रामबाई ने कांग्रेस पर उठाए सवाल। कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र पूरा न होने की वजह से रामबाई ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने बोला कि युवाओं को रोज़गार देना तो दूर, बल्कि उनसे रोज़गार छीना जा रहा है। संविदा कर्मचारियों को रेगुलर करने की बजाय उन्हें नौकरी से बहार निकाला जा रहा है। कांग्रेस सरकार कर क्या रही है, मेरी समझ से तो बाहर है। रामबाई तो यहां तक बोली कि सरकार के बस में नहीं हैं, वरना चीन के जैसी खतरनाक बिमारी फैलाकर लोगों को मरवा दे। 

दरअसल, भोपाल में अपने निवास पर रामबाई सहकारिता डिपार्टमेंट से बाहर किये गए संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर्स की शिकायत सुन रहीं थी। संविदा कर्मचारियों के बाहर किये जाने पर रामबाई बोली कि सहकारिता मंत्री और लहार के विधायक डॉ गोविन्द सिंह को भगवान ने बच्चे दिए हैं। उन्हें लोगों की समस्या समझनी चाहिए। यह मंत्री भोपाल में बैठकर बिज़नेस चला रहे है क्या? जो देता है उनको बुला लेते हैं और जो नहीं देता उसको बाहर कर दिया जाता है। मैं जब भी CM कमलनाथ से मिलने जाती हूँ, तो आप लोगों की परेशानियां बताती हूँ। मुझे समझ नहीं आ रहा चल क्या रहा है, घोसणा पत्र में जो है वैसा कुछ हो ही नहीं रहा है। 

राज्य में कांग्रेस की नहीं बल्कि कमलनाथ की सरकार है 
रामबाई ने कहा, प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है नहीं, और ना ही फुलफ्रेश सरकार है। राज्य में केवल कमलनाथ की सरकार है। अगर कांग्रेस सरकार होती तो BJP से भी बेकार होती, वो तो कमलनाथ की वजह से थोड़ी ठीक है। अधिकारी भोपाल में बैठकर अपना धंधा चला रहे हैं। सरकार के चुनावी वचन पत्र में है, “रोज़गार दूंगा ” पर यहां तो उल्टा ही हो रहा है। रोज़गार देने के बजाय लोगों को नौकरी से निकाला जा रहा है। सारे अधिकारी BJP के बैठे हैं इनके दिमाग घूमे हुए हैं। अब योग्य लोगों को निकाला जा रहा है, और उन लोगो से कुछ ले देकर उन्हें भर्ती किया जा रहा है। 

रामबाई ने कहा, नौजवानों को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। जब से सरकार बनी है, बस एक ही काम हो चल रहा है लोगों को बाहर निकालना। 100 लोगों को भर्ती किया गया है पर एक भी प्रमाण नहीं है।   

Exit mobile version