नीमच:- बीजेपी विधायक माधव मारू ने गरीब किसान की जमीन पर कब्जा कर दी जान से मारने की धमकी, किसान ने आत्महत्या की बात कही

नीमच:- बीजेपी विधायक माधव मारू ने गरीब किसान की जमीन पर कब्जा कर दी जान से मारने की धमकी, किसान ने आत्महत्या की बात कही

 नीमच/गरिमा श्रीवास्तव:- मध्य प्रदेश में किसानों के ऊपर अत्याचार का मामला लगातार सामने आ रहा है इसी बीच एक गरीब किसान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जिसमें वह यह बता रहे हैं कि भाजपा विधायक माधव मारू गरीब किसान की जमीन पर कब्जा कर लगातार उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. अपनी परेशानी बताते बताते गरीब किसान रो पड़ा और उन्होंने कहा कि मैं और मेरा पूरा परिवार सभी आत्महत्या कर लेंगे. 

 किसान ने कहा कि माधव मारू और जगदीश सोनू काका भतीजा और एक श्याम सोनी यह तीनों लगातार उनके जमीन के पीछे लगे हुए हैं. यहां रोज ट्रैक्टर और जेसीबी आते हैं. कब्जा नहीं करने देने पर लगातार धमकी मिल रही है.

 यह पूरा घटनाक्रम नीमच जिले के मनासा का है. जहां किसान ने आरोप लगाया है कि विधायक के आदमी हर वक्त आकर उन्हें धमकाया करते हैं. पुलिस के पास जब भी रिपोर्ट लिखाने गए तो रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई उसके जगह पर बीच में दूसरी दूसरी बात जोड़ दी जाती है. और इस तरह से लगातार मुझे और मेरे पूरे परिवार को परेशान किया जा रहा है. 

 किसान ने बताया कि इस जमीन पर पीढ़ियों से हमारा कब जा रहा है. पर फिर भी लगातार माधव मारू द्वारा धमकी मिल रही है कि वह हमें जान से मार डालेंगे. इतना सब कुछ होने के बाद भी हमारी दुर्दशा देखने सुनने को कोई तैयार नहीं है, 

 इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अब मध्यप्रदेश कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है और कहा है कि 

बीजेपी विधायक की गुंडागर्दी,
किसान की ज़मीन पर किया क़ब्ज़ा..!

मप्र के मनासा से बीजेपी विधायक माधव मारू द्वारा गरीब किसान की जमीन पर क़ब्ज़ा कर उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

किसान ने आत्महत्या की धमकी दी है।

कांग्रेस कर्ज़ा माफ़ करती है,
और बीजेपी ज़मीन हड़पती है। 

 यहां देखें किसान की दुख भरी व्यथा का यह वीडियो:-

https://twitter.com/INCMP/status/1295200518399078400?s=19

Exit mobile version