विधायक कांतिलाल भूरिया का बयान शर्मनाक, कांग्रेस भगवान राम को मानती है काल्पनिक – नरेंद्र गिरी

प्रयागराज : झाबुआ के विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने राम मंदिर के चंदे को लेकर विवादित बयान दिया हैं। विधायक भूरिया का कहना था कि भाजपाई राम मंदिर का चंदा लेकर शाम में दारू पी जाते हैं। झाबुआ के पेटलावद मे कांग्रेस के एक विरोध प्रदर्शन के बाद भूरिया ने ये बयान दिया।
भूरिया के इस बायान के बाद प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजियां शुरू हो गई हैं।
भूरिया के इस बायान पर साधु संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने कड़ी नाराजगी जताई हैं। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने कांग्रेस विधायक के बयान को शर्मनाक करार दिया हैं। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस भगवान राम को ही काल्पनिक मानती हैं। इसलिए उनके विधायक का यह बयान अप्रत्याशित नहीं हैं।
मौनी महाराज ने यह भी कहा है कि कांग्रेस को इस बारे में विचार करना चाहिए कि अयोध्या राम मंदिर का ताला भी प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने खुलवाया था और उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए पूजन भी किया था। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से ऐसे बड़बोले विधायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की हैं।
महंत नरेंद्र गिरि ने आगे कहा है कि अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए भारत ही नहीं, बल्कि पूरा विश्व अपना सहयोग कर रहा हैं। आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता साधु-संतों के आशीर्वाद और सहयोग से मंदिर निर्माण के लिए सभी सनातन धर्मियों से सहयोग ले रहे हैं। लेकिन कांग्रेस विधायक का यह बयान निंदनीय हैं।




