.jpeg)
नहीं थम रहा कोरोना का कहर, भाजपा विधायक जुगल किशोर बागरी की मौत
मध्यप्रदेश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा कोरोना से कई दिग्गज नेताओं की भी मौत हो गई..
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सतना जिले के रैगांव से विधायक और पूर्व मंत्री जुगल किशोर बागरी का कोरोना (Coronavirus) संक्रमण की वजह से निधन हो गया. इस विधायक का अचानक कोरोना से मौत हो जाना भारतीय जनता पार्टी के लिए अपूर्ण क्षति है .उनके निधन पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा सहित अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त किया है. जानकारी के अनुसार, बागरी पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमित थे और उनका भोपाल के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था. कोरोना संक्रमण से बाहर निकलने के बाद वे कोरोना के बाद की स्वास्थ्य संबंधी समस्या से जूझ रहे थे. 78 बागरी की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सतना और फिर वहां से उपचार के लिए भोपाल लाया गया था. सोमवार की देर शाम को उन्होंने अंतिम सांस ली.
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बागरी के निधन पर शोक जताया है. सीएम ने ट्वीट कर कहा कि साथी श्री जुगल किशोर बागरी जी के निधन की दुःखद सूचना मिली है. मैं उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और उनके परिजनों को इस गहन दुःख को सहने की शक्ति दें, यही प्रार्थना है.
मध्यप्रदेश में कोरोना गांव तक पहुंचने लगा है.गांव की स्थिति बिगड़ रही है. कोलार में लोग शादी ब्रह्मभोज इत्यादि में भारी भीड़ इकट्ठा कर रहे हैं.
बता दें कि सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 9,715 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 6,81,478 तक पहुंच गयी.