पूर्व सीएम कमलनाथ के बंगले में विधायक दल कि बैठक,विधायकों के साथ रात्रिभोज की व्यवस्था।

- भाजपा सरकार को घेरने की रणनीति बनाई।
- कांग्रेस विधायकों के साथ जाकर प्रदेश के राज्यपाल से की मुलाक़ात।
भोपाल:- मध्यप्रदेश में कल से मानसून सत्र शुरू होने वाला है इसके पहले ही कमलनाथ ने अपने बंगले पर विधायक दाल की बैठक बुलाई जिसमे कमलनाथ ने सरकार को घेरने के कड़े इंतजाम किए वहीँ नाथ ने सदन में महंगाई,आदिवासियों का मुद्दा,महिला अपराध,जैसे मुद्दे पर सरकार पर उठाएगी सवाल साथ ही विधायक संजय शुक्ल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बहुत छोटा सत्र बुलवाया है जबकि राजिस्थान और छत्तीसग़ढ में लम्बे बिधानसभा सत्र चल रहे है हमारी कोशिश रहेगी कि सत्र के दौरान कोरोना,बाढ़,महंगाई,आदिवासी मुद्दों को सदन में उठाया जाए।

वहीँ आदिवासियों को लेकर सियासत राजभवन तक पहुंच चुकी है कमलनाथ ने अपने विधायकों के साथ जाकर राजयपाल मांगू भाई पटेल से मुलाक़ात की जिसमे उन्होंने उनके सामने मांग राखी कि 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस है जिस पर सार्वजानिक अवकाश घोषित किया जाए लेकिन कई जिलों में धारा 144 लगा कर इस दिवस को रोकने का काम शिवराज सरकार कर रही है। साथ ही नेमावर हत्याकांड की भी जांच हो इसकी भी मांग राखी गई बैठक के बाद कमलनाथ के बंगले पर विधायकों के साथ रात्रि भोज की भी व्यवस्था की गई है.जिसके बाद सियासत अटकलें तेज़ होती दिख रही है।




