
मिर्जापुर के मुन्ना भैया जैसे शादी में हर्ष फायरिंग,गई जान बिना दुल्हन लौटी बारात
- शादियों में अक्सर फायरिंग करने से होते हैं हादसे
- प्रशासन और प्रदेश की सरकार सोई हुई
- खुशी में चलाई गई एक गोली ने ली मासूम बच्चे की जान
- गांव में पसरा मातम का माहौल, भाग गए बाराती
द लोकनीति डेस्क भोपाल
मिर्जापुर वेब सीरीज के मुन्ना भैया का किरदार आपको याद ही होगा जब मिर्जापुर की एंट्री चालू होती है तब मुन्ना भैया का पहला सीन बारातियों में नाचते हुए दिखाई देता है जहां नाचते-नाचते मुन्ना भैया एकदम से गोली चला देते हैं और उसमें गोली दूल्हे के खोपड़ी में लग जाती है और उसकी मौत हो जाती है ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश में देखने को मिला
राजगढ़. प्रदेश में पुलिस और प्रशासन के नियमों की कैसे धज्जियां उड़ाई जा रही है इसका एक जीगता जागता उदाहरण देखने को मिला जहां इस घटना की कीमत एक मासूम बच्चे को अपनी जान से हाथ घुमाने के बाद चुकानी पड़ी
हर्ष फायरिंग पर भले ही प्रतिबंध लगा हुआ है लेकिन इसके बावजूद शादियों और जन्मदिन के मौके पर हर्ष फायरिंग की घटनाएं मध्यप्रदेश में बंद होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला राजगढ़ जिले का है। जहां शादी की खुशी में दागी गई एक गोली ने एक मासूम बच्चे की जान ले ली। हर्ष फायरिंग के दौरान हुई इस दुखद घटना के बाद गांव में मातम पसर गया। शादी की खुशियां गम में तब्दील हो गई और अफरा तफरी का माहौल बन गया। अफरा तफरी के बीच बारात भी बिना दुल्हन लिए रवाना हो गई।
बिन दुल्हन के लोटे बाराती
हर्ष फायरिंग में बच्चे की मौत की ये हैरान कर देने वाली धटना राजगढ़ जिले के लहरची गांव की है। जहां रहने वाले इंदरसिंह सोधिया की बेटी की शादी सुठालिया थाने के गांव नेवज के रहने वाले प्रेमसिंह के बेटे नारायण के साथ तय हुई थी। शुक्रवार की रात दूल्हा घोड़ी पर चढ़कर अपनी दुल्हन को लेने पहुंचा था। बाराती खुशी में नाच रहे थे और बारात में शामिल किसी शख्स ने हर्ष फायर कर दिया बंदूक से निकली गोली गांव में के ही एक 12-13 साल के बच्चे गोविंद को जा लगी। गोली गोविंद के सिर को भेदती हुई निकल गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जैसे ही हर्ष फायरिंग की गोली बच्चे को लगने की खबर गांव में फैली तो मातम पसर गया। गांव में अफरा तफरी मच गई और बारात में खुशी खुशी नाच रहे थे तभी अचानक गोली की आवाज़ सुनकर लोग भयावह हो गया, बस बारात के लोग जहां थे मानो वही उनके कदम रुक गए जो बाराती बारात के संगीत में नाच रहे थे वह एकदम रुक गए लोगों में अफरा-तफरी मचने लगी यहां वहां भागते हुए लोग नजर आने लगे ना तो यहां बारातियों की कोई शादी की रस्में हुई ना ही दूल्हा मंडप तक पहुंच पाया । इस पूरी घटना के बाद दूल्हा सहित पूरी बारात दुल्हन के बगैर ही गांव से वापस लौट गई के बाद अभी भी गांव में मातम का माहौल है ।