ताज़ा खबरेंराज्यों सेसभी खबरें

नेताओं से घिरा रहने वाला मिर्ची बाबा जेल में बंद, नेता तो दूर चेले ने भी नहीं ली खबर

भोपाल : वैराग्यनंद गिरि उर्फ मिर्ची बाबा रेप केस में फंस गए हैं। मिर्ची बाबा को ग्वालियर के होटल से 8 अगस्त को गिरफ्तार किया गया है, जहां इस समय वो भोपाल की जेल में बंद है। नेताओं से घिरा रहने वाला मिर्ची बाबा सलाखों के पीछे खूंखार कैदियों के बीच दिन गुजार रहा है। खास बात ये है कि मिर्ची बाबा को 8 अगस्त को भोपाल सेंट्रल जेल भेज दिया गया था। तब से आज तक उसकी किसी नेता या चेले ने खबर नहीं ली।

बता दे कि वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान भोपाल में अचानक मिर्ची बाबा की एंट्री हुई थी, इस दौरान उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह को यज्ञ कर जीत दिलाने का दावा किया था। जिसके बाद बाबा छा गए थे।

हालांकि, वो दिग्विजय सिंह को जीत तो नहीं दिला पाए लेकिन अपना भौकाल जरूर टाइट कर लिया। इसके बाद भगवा वस्त्र पहनने वाला मिर्ची बाबा खुद को व्हाइट कॉलर वाले नेता के तौर पर प्रोजेक्ट करने लगा। उसके दरबार में प्रदेश के ही नहीं दूसरे राज्यों के नेता, मंत्री-संत्री हाजिरी लगाने आने लगे।

सियासी रसूख बढ़ा तो बाबा मिनाल रेसीडेंसी के पॉश इलाके में किराए के डुप्लेक्स में पॉलिटिकल मीटिंग्स करने लगा। प्रदेश की राजनीति में बाबा ने खुद को इतना ताकतवर बना लिया कि लोकसभा, विधानसभा के टिकट दिलाने तक की सौदेबाजी करने लगा। वर्ष 2019 से शुरू हुआ बाबा का यह भौकाल 8 अगस्त 2022 तक चला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button