
मध्यप्रदेश:– प्रदेश में लगातार रेप और महिला असुरक्षा के मामले सामने आ रहें हैं इसके चलते ग्वालियर में महिला सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने एक नई पहल शुरू की है| रविवार रात मध्यप्रदेश पुलिस का माई ट्रैफिक माई सेफ्टी एप लॉन्च किया है|
बता दें की यह एप ग्वालियर पुलिस कंट्रोल रुम में मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने लॉन्च किया| इसके साथ उन्होंने कहा कि ग्वालियर शहर में माई ट्रैफिक माई सेफ्टी एप महिला सुरक्षा पुख्ता करने में अहम रोल अदा करेगा| माई ट्रैफिक माई सेफ्टी की शुरुआत सबसे पहले ग्वालियर शहर से हुई है| इस एप में पुलिस शहर के सभी ऑटो टैक्सी को रजिस्टर्ड करेगी| इन सवारी वाहनों पर जीपीएस और क्यूआर कोडिंग सिस्टम भी लगे हैं|