
भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – कांग्रेस में रहते हुए इमरती देवी ने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को अंडा परोसने को लेकर फैसला लिया था। इस फैसले पर एमपी का सियासी परा चढ़ गया था। बीजेपी ने खूब विरोध किया था।
उस दौरान बीजेपी ने कहा था कि कमलनाथ की सरकार धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ कर रही हैं। लेकिन अब सियासी समीकरण कुछ और हैं। अब इमरती देवी खुद बीजेपी में हैं। और वो यहां भी महिला बाल विकास मंत्री हैं।
खास बात तो ये है कि उन्होंने एक बार फिर कहा है कि कुपोषण को दूर करने के लिए आंगनबाड़ी में अंडा परोसा जाएगा। हालांकि उन्होंने साफ किया है कि ये अंडा उन लोगों को ही दिया जाएगा कि जो बच्चे खाना चाहते हैं।
ऐसे में अब देखना दिलचस्प हो गया है कि कमलनाथ सरकार के दौरान विरोध करने वाली बीजेपी अब सत्ता में आने के बाद इसको कैसे देखती हैं। बीजेपी की इमरती देवी के बयान पर क्या प्रतिक्रिया आती है, इसपर अब सब की निगाहें टिकी हुई हैं।
बता दे कि ये इमरती देवी वोही है जो ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई हैं। और उन्हें यहां भी वोही पद मिला है जो उनके पास कमलनाथ सरकार के दौरान था।