मध्यप्रदेश / मंत्री हुकुम सिंह ने किसान को जूतों से मारने की धमकी दी, कांग्रेस के मंत्री काम से ज्यादा लात-घूसों की बातें करते नजर आते हैं

 

मंदसौर: प्रभारी मंत्री और मध्यप्रदेश के जल संशाधन मंत्री हुकुम सिंह कराड़ा के ऊपर एक किसान ने गंभीर आरोप लगाया है। किसान ने बताया कि जब मई उनसे मिलने गया तो सीतामऊ थाना प्रभारी ने मुझे कहा अगर तेरी वजह से कुछ उल्टा-पुल्टा हुआ तो तेरे साथ सही नहीं होगा।

मंदसौर के सीतामऊ वाले सत्यनारायण नामक किसान ने बताया कि मैंने कृषि भूमि खरीदी थी जिसमे पता गलत हो गया था। उसके निराकरण करने के लिए साडी कोशिशें कीं पर निराकरण नहीं हो पाया। और मै सभी लाभों से वंचित हो गया। सीतामऊ मंडी परिसर में जब मै मंत्री जी से मिलने जा रहा था तो थाना प्रभारी ने मुझे रोका और धमकी भी दी।

किसान ने कहा जब मैं कार्यक्रम के बाद मंत्री जी से मिलने गया तो मंत्री जी मुझसे पूछा तू वही है न जो विधायक के भाषण के समय कागज ऊपर दिखा रहा था मैंने कहा हां तो मंत्री जी ने कहा की अगर तू मेरे जिले में होता तो तुझे इतने जूते मारता कि तू मर जाता। किसान वहां के पुलिस अधीक्षक से मिला और मंत्री जी के साथ थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। और कहा अगर मुझे या मेरे परिवार को कुछ होता है तो उसका जिम्मेदार सिर्फ यही लोग होंगे। 

Exit mobile version