MP:- नशे में धुत खाद्य मंत्री के बेटे ने पार्किंग की पर्ची काटने पर दिखाई पिता की रसूख, कहा बिसाहूलाल हमारे और आपके किसी के सगे नहीं हैं!

मंत्री बिसाहूलाल के बेटे ने शराब के नशे में गाड़ी पर पार्किंग की पर्ची लगाने पर दिखाई पिता की रसूख

 अनूपपुर/ गरिमा श्रीवास्तव:– मंत्री बिसाहूलाल के बेटे ने अनूपपुर में शराब के नशे में धुत होकर पार्किंग का पर्ची काटने वाले को धमकी दी है. उसने कहा कि वह मंत्री बिसाहूलाल का बेटा है. मौजूद लोगों ने जब उसकी वीडियो बनानी शुरू कर दी तो वह कहने लगा कि वह किसान का बेटा है. बिसाहूलाल नाम के तो कई लोग हैं. इसके साथ ही उसने यह भी कहा कि बिसाहूलाल ना आपके सगे हैं ना मेरे सगे हैं. वह अपने समाज के सगे हैं… 

 मंत्री के बेटे ने शराब के नशे में पार्किंग का पर्ची काटने वाले से बदतमीजी की. साथ ही उसने उनका कालर भी पकड़ा और गाली गलौज भी किया.. 

 पिता का रसूख दिखाते हुए कहा कि यह मंत्री बिसाहूलाल सिंह की गाड़ी है. पर्ची काटने वाले कर्मचारी ने बताया कि जमीन के गाड़ी का पर्ची काटा गया तो उन्होंने उसे निकालकर दूसरी गाड़ी में लगा दिया और फिर पिता का धौंस जमाने लगे. 

 आए दिन ऐसा देखा जा रहा है कि नेता और मंत्री के बेटे समाज में अपने पिता का रसूख दिखाकर लोगों पर दो जमाने की कोशिश करते हैं. 

 बता दें कि बिसाहूलाल सिंह वर्तमान में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री हैं.उन्होंने 2 जुलाई 2020 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्री-मण्डल में मंत्री पद की शपथ ली थी।

 

Exit mobile version