पॉलिटिकल डोज़

मंत्री बिसाहूलाल का हो रहा विरोध, बीजेपी कार्यकर्ता बोले – बूढ़े बैल से कब तक जोतने का काम करेंगे

अनूपपुर में चुनावी हलचल तेज होने लगी है। चुनाव के पहले प्रत्याशियों के चयन को लेकर विरोध के स्वर अब खुलकर उठने लगे है। ऐसा ही अनूपपुर विधानसभा के बीजेपी प्रत्याशी व प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्री बिसाहूलाल सिंह के चयन कों लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्यक्रताओं में आक्रोश है। जिसका विरोध करते हुए सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओ ने बीजेपी कार्यालय पहुंचकर विरोध जताते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष को पत्र सौंपा है।

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्री बिसाहूलाल सिंह के चयन होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में गुस्सा फूट पड़ा। सिद्धांत वादी कार्यकर्ता लामबंद होकर उमेश पटेल के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय अनूपपुर पहुंचकर भाजपा जिला अध्यक्ष को पत्र सौंप कर बिसाहूलाल सिंह के कृत्यों पर अपना विरोध दर्ज किया है। निष्ठावान कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी न बनाकर पार्टी ने भाजपा का शोषण करने वाले कांग्रेस से आए हुए नेता को प्रत्याशी बनाकर भाजपा कार्यकर्ताओं का अपमान किया है।

बीजेपी प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह के विरोध में भाजपाइयों ने 11 सूत्री मांग पत्र सौंप कर अपना विरोध दर्ज किया, तो वहीं भाजपा ने कार्यकर्ताओं को समझने का प्रयास किया लेकिन कार्यकर्ता उनकी बातों को दरकिनार करते हुए भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह के द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को किस तरह से प्रताड़ित किया गया और उनकी अनदेखी की गई। बता दें कि, इस बात को लेकर पत्र सौंपा गया और समय रहते पत्र पर विचार करने की बात रखी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button