मौसम विभाग ने इन संभाग के जिलों में जारी किया बारिश का अलर्ट, जताई गरज चमक के साथ बिजली चमकने की संभावना

मध्यप्रदेश/भोपाल : मध्यप्रदेश में मानसून की एंट्री लगभग हो चुकी हैं। लगातार हो रही झमाझम से मौसम में नमी खुली हुई हैं। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में नमी आने से अरब सागर के ऊपर एक चक्रवात निर्मित हो चुका हैं। जिसका असर प्रदेश में देखने को मिल रहा हैंं। प्रदेश में लगातार बूंदाबांदी से मौसम खुशनुमा बना हुआ हैं।

इन सबके बीच आज फिर मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में रीवा और शहडोल संभाग के जिलों में अत्यधिक भारी बारिश और गरज चमक के साथ बिजली चमकने की संभावना जताई हैं। विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया हैं। इसके अलावा कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, होशंगाबाद, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग सहित छिंदवाड़ा सिवनी बालाघाट और मंडला में येलो अलर्ट जारी किए गए हैं।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून प्रदेश के पूर्व इंदौर संभाग के साथ उज्जैन, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, टीकमगढ़, निवाड़ी जिले में भी पहुंच चुका है। कुछ जिलों में तापमान (temperature) में गिरावट देखी गई हैं। वहीं पचमढ़ी, रायसेन, छिंदवाड़ा, जबलपुर, बैतूल, उमरिया में तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई हैं। मध्यप्रदेश में कई जिले ऐसे हैं, जिसमें मानसून ने अपने कोटे की बारिश पूरी कर ली हैं।

Exit mobile version