बिना माफ़ी मांगे हुई मुलाकात, क्या कम हो पाएगी कैप्टन और सिद्धू के बीच की दरार? 

 

पंजाब : इतने दिनों से चल रही नवजोत सिंह सिद्धू और कैप्टन अरमिंदर सिंह की जंग शायद ख़तम होते दिख रही है, पिछले काफी समय से दोनों के बीच तनातनी चलती दिखाई दे रही थी और दोनों ही सुर्ख़ियों में नज़र आते दिख रहे थे। आज 126 दिन बाद सिद्धू और कैप्टन की मुलाकात होते दिखी। बता दे की पंजाब भवन में नए प्रधान सिद्धू ने कैप्टन को देखकर पहले तो नजरें फेर लीं और आगे चले गए फिर पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने सिद्धू को अवाज देकर वापस बुलाया और अमरिंदर सिंह से मुलाकात कराई, वैसे तो सिद्धू ने कई बार बहाने बनाये कैप्टन से न मिलने के पर आखिरकार मुलाकात हो ही गई। इससे पहले सिद्धू 18 मार्च को केप्टन के सिसवां फार्म हाउस पर उनसे मिले थे| इस दौरान दोनों में करीब 40 मिनट तक बातचीत हुई | 

लगातार ट्वीट और पंजाब सरकार का विरोध करते सिद्धू से कैप्टन अमरिंदर सिंह नाराज़ थे और सिद्धू को पंजाब पार्टी का प्रधान बनाने के बाद कैप्टन ने साफ कर दिया था की जब तक सिद्धू उनसे माफ़ी नहीं मांगते ,वह मुलाकात नहीं करेंगे| बता दे की सिद्धू ने सार्वजनिक तौर पर कैप्टन से माफ़ी नहीं मांगी है।  

 

Exit mobile version