बैठक : जल्द मिल सकता है मंत्रियों को ज़िले का प्रभार, निगम मंडलों में नियुक्ति के नामों पर भी हुई चर्चा, हलचल तेज़

मध्यप्रदेश/भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जल्द मंत्रियों को जिला का प्रभार दे सकते हैं। बीते दिनों मुख्यमंत्री शिवराज की प्रदेश अध्यक्ष VD Sharma और प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव के साथ बंद कमरे में बैठक हुई थी। इस बैठक में मंत्रियों को जिला प्रभारी देने के अलावा निगम मंडलों में नियुक्ति के लिए भी नामों पर चर्चा के संकेत मिले हैं। सूत्रों की माने तो इस बैठक में कई प्रवक्ताओं की हुई कामकाज की समीक्षा की गई हैं। BJP जल्द इसकी घोषणा की जा सकती हैंं।
दरअसल, प्रदेश में एक जुलाई से तबादले की प्रक्रिया शुरू होनी हैं। इसके लिए नई तबादला नीति जारी कर दी गई हैं इधर बीजेपी कोशिश रहेगी कि 1 जुलाई से पहले मंत्रियों को जिले का प्रभार सौंप दिया जाए। जिससे तबादला के दौरान कर्मचारियों सहित मंत्रियों को किसी भी तरह की दिक्कत का सामना ना करना पड़े।
इसके अलावा निगम मंडलों के अध्यक्ष उपाध्यक्ष और अन्य पदों की जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज के पास पहुंच चुकी हहैं। सूत्रों की माने तो निगम मंडलों में नियुक्ति के लिए नामों पर चर्चा भी शुरू कर दी गई हैं। जल्द ही इस मामले में BJP आदेश जारी कर सकती हैं।
बता दे कि इससे पहले बीजेपी राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित बीजेपी के कई दिग्गजों की बंद कमरे में बैठक हुई थी। इस दौरान निगम में नियुक्ति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।




