सभी खबरें
Sehore : CMHO ने निरस्त किया इस अस्पताल का लाइसेंस, दिए सख्त आदेश

सीहोर में नियमों के विरुद्ध चल रहे मां नर्मदा अस्पताल का लाइसेंस मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने निरस्त कर दिया हैं। दरअसल, अस्पताल को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रहीं थी। शिकायत में अस्पताल द्वारा मरीजों से अधिक राशि वसूलने, अभद्र व्यवहार करने, सही से उपचार न करने और मरीजों को धमकाना शामिल हैं।
जिसके बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अस्पताल को निर्देश दिया है कि उनके यहां जो भी मरीज भर्ती हैं। उन्हेंं किसी दूसरे पंर्जीकृत अस्पताल में भर्ती कराया जाए। साथ ही भर्ती मरीजों से जो शुल्क लिया गया है, वह भी वापस किया जाए।
सीएमएचओ ने सख्त आदेश दिया है कि यदि नोटिस मिलने के एक माह के भीतर अस्पताल बंद नहीं किया गया तो उसे सील कर दिया जाएगा।