सभी खबरें

विधानसभा सत्र पर प्रोटेम स्पीकर की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक जारी, लिए जा सकते हैं ये बड़े फैसले

विधानसभा सत्र पर प्रोटेम स्पीकर की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक जारी

 आज विधानसभा सत्र पर प्रोटेम स्पीकर के अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक जारी है. इस बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा मौजूद हैं. इनके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पूर्व मंत्री गोविंद सिंह भी शामिल है.. बता दें कि इस बैठक में सिर्फ भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के विधायक मौजूद है. 

 सर्वदलीय बैठक में विधानसभा सत्र के विषयों, और साथ ही साथ सत्र में बैठने की व्यवस्था पर चर्चा की जा रही है.. साथ ही यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि आज के इस सर्वदलीय बैठक में विधानसभा सत्र को आगे बढ़ाने या सत्र के समय को कम करने का निर्णय लिया जा सकता है. 

 पूर्वा निर्देशों के अनुसार 20 जुलाई से विधानसभा सत्र शुरू होना है.. पर लगातार कोरोनावायरस महामारी को देखते हुए सत्र पर संशय बना हुआ है. 

 अब देखना यह होगा कि इस सर्वदलीय बैठक के बाद सत्र पर क्या फैसला लिया जाएगा… 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button