
दिल्ली पुलिस आज 15 अगस्त को लेकर स्पेशल मीटिंग कर रही है. इस दौरान 15 अगस्त को ध्वजारोहण के दौरान दूसरा ध्वज फहराने की भी कोशिश की जा सकती है. ने खुफिया अलर्ट पर आज अफसरों की मीटिंग जारी है असामाजिक तत्वों खालिस्तानी आतंकियों के नाम पर यह अलर्ट मिला है.
ऐसी बातें कही जा रही है कि पुलिस के भेष में लाल किले में घुसने की कोशिश की जा सकती है. इसके साथ ही 15 अगस्त को कई धार्मिक स्थलों पर भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा सकती है.
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मीटिंग जारी है. 15 अगस्त को दिल्ली में विशेष सुरक्षा प्रबंध किए जाएंगे. दिल्ली पुलिस पहले से ही सतर्क हो चुकी है.