सभी खबरें

जिला भाजपा कार्यालय में बीजेपी के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई आयोजित,वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिया विजय श्री का मूल मंत्र

जिला भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई आयोजित,
  वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिया विजयश्री का मूल मंत्र

 रायसेन से अमित दुबे की रिपोर्ट :  – उपचुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद राजनीतिक पार्टियों का शोरगुल जोर-शोर से होने लगा है। वहीं भारतीय जनता पार्टी बैठकों में अपने कार्यकर्ताओं के साथ व्यस्त दिखाई दे रही है तो कांग्रेस अपने प्रत्याशी के साथ जन संपर्क करते हुए नजर आ रही है। बाकी और पार्टियों ने बैठक तो की है लेकिन चर्चाओं मैं नहीं दिख रही हैं। इसी उपचुनाव को लेकर जिला मुख्यालय स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर आज संगठन के प्रदेश महामंत्री सुहास भगत, प्रदेश सह संगठन मंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश के पूर्व वन मंत्री डॉ गौरीशंकर शेजवार, विधायक सुरेंद्र पटवा, विधानसभा प्रभारी रामपाल सिंह राजपूत एवं सांची विधानसभा भाजपा के प्रत्याशी एवं मंत्री प्रभुराम चौधरी और भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ जयप्रकाश किरार, युवा भाजपा नेता मुदित शेजवार ने संबोधित किया। वहीं कार्यकर्ताओं एवं मंडल अध्यक्ष की संगठनात्मक रूप से परिचय बैठक का आयोजन जिला कार्यालय पर किया गया। जिला कार्यालय पर मुख्य अतिथि के रूप में आए प्रदेश संगठन के महामंत्री सुहास भगत ने उपचुनाव की विजय प्राप्त करने के लिए कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों को मूल मंत्र देते हुए कहा कि अब समय आ गया है की हमें एकजुट होकर संगठन और भारतीय जनता पार्टी के लिए कार्य करना है।और आने वाले समय में विरोधियों को परास्त कर उपचुनाव पर विजयश्री प्राप्त कर अपनी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाना है। हमारे सांची विधानसभा के प्रत्याशी डॉ प्रभुराम चौधरी को विजयी बना कर विधानसभा में भेजना है। वहीं प्रदेश सह संगठन मंत्री हितानंद शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त कर सभी का मार्गदर्शन कराया और आगामी उपचुनाव में अधिक से अधिक वोटों से भारतीय जनता पार्टी को विजय बनाने के लिए कहा। इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व वन मंत्री डॉ गौरी शंकर शेजवार ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की विस्तृत रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए भारतीय जनता पार्टी को विजय बनाने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन नगर मंडल अध्यक्ष संतोष साहू ने किया। इस बैठक में विधानसभा संचालक रामकुमार साहू,वरिष्ठ नेता दातार सिंह मीणा,राकेश शर्मा,बृजेश चतुर्वेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मिट्ठूलाल धाकड़,जिला मीडिया प्रभारी मलखान सिंह लोधी,सृजन श्रीवास्तव, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष बबलू ठाकुर,आदित्य जीतू शर्मा, राजेंद्र राज मीणा,आईटी सेल प्रभारी,जगदीश,अहिरवार सहित अनेक मंडल के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button