.jpeg)
MP Politics:- मायावती ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलें,
मध्य प्रदेश में उपचुनाव से पहले सियासी घमासान जारी है. इसी बीच अब बहुजन समाज पार्टी भी कांग्रेस का विरोध करती नजर आई. मायावती ने कहा है कि मध्य प्रदेश के दलित समाज के लोग कांग्रेस को वोट ना दें.
बता दें कि कमलनाथ ने सांवेर में दलित समाज की महिला इमरती देवी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, उन्होंने कहा था कि ये क्या आइटम है, जिसके बाद लगातार भारतीय जनता पार्टी ने उनकी निंदा की और भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री की गलतियों का प्रायश्चित करने के लिए 2 घंटे का मौन व्रत कर रहे हैं. वही इधर मायावती ने कमलनाथ की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि कोई भी दलित समाज के लोग इन्हें वोट ना दें.
ट्वीट करते हुए मायावती ने कहा कि कांग्रेस की तरफ से की गई टिप्पणी महिला विरोधी और अति शर्मनाक है.