सभी खबरें
Bhopal:- आज से रात 10:00 बजे तक खोले जा सकेंगे हाट-बाजार, नाइट कर्फ्यू का समय बढ़ाया गया
.jpeg)
Bhopal:- आज से रात 10:00 बजे तक खोले जा सकेंगे हाट-बाजार, नाइट कर्फ्यू का समय बढ़ाया गया
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना का संक्रमण अब धीरे-धीरे काफी कम हो चुका है. इसे देखते हुए कलेक्टर अविनाश लवानिया ने शुक्रवार को हाट बाजार को 10:00 बजे तक खोलने के आदेश जारी कर दिए हैं. इसके अनुसार निर्धारित स्थलों पर हाट बाजार रात 10:00 बजे तक खुल सकेंगे आदेश में यह बात भी कही गई है कि सब्जी फल फूल के थोक बाजार नगरीय क्षेत्र के बाहर एवं अंदर निर्धारित स्थानों पर कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए लगेंगे.
नाइट कर्फ्यू का समय अब रात 11:00 बजे से कर दिया गया है. अब नाइट कर्फ्यू रात 11:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक रहेगा कोचिंग संस्थान और स्कूल कॉलेज फिलहाल बंद रहेंगे.




