त्योहारी सीजन में भोपाल वासियों को मिल सकती है राहत, राजधानी में रात 10 बजे तक खुलेंगे बाजार, यहां जानिए कब से

त्योहारी सीजन में भोपाल वासियों को मिल सकती है राहत, राजधानी में रात 10 बजे तक खुलेंगे बाजार, यहां जानिए कब से

भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव:-  त्योहार का सीजन होने वाला है. ऐसे में बाजारों में भीड़ जमा होने वाली है. और धीरे-धीरे सभी बाजार के रंग खिलते हुए नजर आ रहे हैं. 
 वहीं भोपाल वासियों के लिए अच्छी खबर यह है कि अब भोपाल में रात 10:00 बजे तक बाजार खुलेंगे. आने वाले एक-दो दिन में ही या आदेश जारी किए जा सकते हैं आपको बता दें कि कोरोना की वजह से बाजार रात 8:00 बजे तक खोल रहे थे. 
 पर अब त्योहारों को देखते हुए प्रशासन ने बाजार को रात 10:00 बजे तक खोलने का फैसला लिया है

 प्रदेश में कोरोना की रिकवरी की डेट में इजाफा हुआ है वही पॉजिटिविटी रेट में गिरावट आई है. 
 बाजार खोलने को लेकर सरकार का मानना है कि अगर रात में देर तक बाजार खुलेंगे तो भीड़ एकत्रित होगी. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कराए इस कमेटी से इस पर राय मांगी थी.. जिस पर उन्होंने रात में बाजार को 2 घंटे ज्यादा खोलने की सिफारिश की थी. 

 अब देश में आज से सिनेमा हॉल और स्कूल खोले जा रहे हैं. हालांकि मध्य प्रदेश दिल्ली और महाराष्ट्र ने कहा है कि वह अभी स्कूल नहीं खोलेंगे. सिनेमा हॉल के साथ-साथ जिम,  स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क थिएटर इत्यादि खोले जा सकते हैं।

Exit mobile version