आखिर क्यों हो रही है एमपी में टीकाकरण के नाम पर वाहवाही! कई लोगों के पास नहीं आये SMS, तो कितनों को मिला छत्तीसगढ़ का सर्टिफिकेट

आखिर क्यों हो रही है एमपी में टीकाकरण के नाम पर वाहवाही! कई लोगों के पास नहीं आये SMS, तो कितनों के सर्टिफिकेट छत्तीसगढ़ के….

 

 

 भोपाल:- मध्यप्रदेश में वैक्सीनेशन महा अभियान किस दिन सबसे ज्यादा टीके लगाए गए. 21 जून को वैक्सीनेशन महा अभियान के दिन सरकार ने 10 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा था. पर करीब 1700000 लोगों को टीके लगाए गए.

 मध्य प्रदेश सरकार ने पूरे देश भर में खूब वाहवाही लूटी.

 

 टीकाकरण के नाम पर कीर्तिमान में पिस रही जनता :-

 सरकार ने तो खूब वाहवाही लूट ली पर इस टीकाकरण के नाम पर कीर्तिमान में जनता पीसी जा रही है.

 बताते चलें कि कई ऐसे लोग हैं जिनके पास कोई s.m.s. ही नहीं आया. तो वहीं कई ऐसे लोग हैं जिनका सर्टिफिकेट छत्तीसगढ़ का है.

 इस मामले पर सरकार पूरी तरह से चुप है. देखा जा रहा है कि मध्य प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग लापरवाही में चरम पर है. आए दिन लापरवाही नजर आती रही है.

 

 अब देखना होगा कि और कितने इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं. वैक्सीनेशन महा अभियान को लेकर और कितने बड़े खुलासे होंगे बताते चलें कि पूर्व में इस बात का भी खुलासा हुआ था कि टीके की जमाखोरी भी वैक्सीनेशन महा अभियान की पहले की गई थी. ताकि रिकॉर्ड कायम किया जा सके.

Exit mobile version