अगर हम माफिया निकले तो हमे भी पकड़ो -इमरती देवी

मध्य प्रदेश /ग्वालियर :-गुरूवार को हुयी मुख्यमंत्री कमलनाथ की ख़ास बैठक के बाद यह निष्कर्ष निकला कि पुलिस को फ्री हैंड सौंपा जाए और माफिया को जड़ से उखाड़ फेकने का भरपूर प्रयास किया जाए। कमलनाथ के इस माफिया ऑपरेशन पर मध्य प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री का बयान सामने आया है। 
शुक्रवार को ग्वालियर पहुंची मंत्री इमरती देवी ने कहा कि डबरा में अभियान चलाया जाए,जो भी माफिया हों चाहे वो भू माफिया हों ,रेत माफिया हों ,क्रेशर माफिया हों या खनन माफिया हों ,सब को पकड़ो ,किसी को भी बख़्शा नहीं जाना चाहिए।माफिया को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए हम सब साथ हैं। माफिया खत्म होगा तभी देश का विकास होगा।  

 

मंत्री इमरती देवी का बयान यही समाप्त नहीं हुआ ,उन्होंने अपने अगले स्टेटमेंट में कहा कि  “अगर हम भी माफिया निकले तो हमे भी पकड़ो ” इमरती देवी का यह बयान अब सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। 

 

इमरती देवी ने कहा कि मैं खेती हो रहे इलाक़ो में क्रेशर चालू नहीं होने दूंगी ,आसपास की जनता इससे बहुत परेशानी उठा रही है। किसानों की फ़सल को नुकसान हो रहा है ,किसान गेहूं की फ़सल की बोवनी करते हैं और जब तक वह बहाली तक आती है क्रेशर के कारण धूल से बालियाँ कट जाती हैं,जिससे फ़सल को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।फसल कटने से पहले ही खराब हो जाती है। 

Exit mobile version