मध्यप्रदेश का मानसून सत्र आज से शुरू, सदन में उठाए जाएंगे ये अहम मुद्दे
.jpeg)
मध्यप्रदेश का मानसून सत्र आज से शुरू, सदन में उठाए जाएंगे ये अहम मुद्दे
मध्यप्रदेश का मानसून सत्र आज यानी 9 अगस्त से शुरू होने जा रहा है. सत्र शुरू होने से पहले ही रविवार शाम कांग्रेस के पीसीसी चीफ कमलनाथ में विधायक दल की बैठक बुलाई इस विधायक दल की बैठक में विभिन्न मुद्दों को सदन में उठाने को लेकर रणनीति बनाई गई.
वहीं यह बात भी विधायकों द्वारा कही गई थी राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधानसभा सत्र लंबा चला लेकिन मध्यप्रदेश में यह सत्र काफी छोटा है.
विपक्ष ने सरकार को घेरने की पूरी रणनीति बना ली है.
इन अहम मुद्दों पर सरकार का घेराव करेगी कांग्रेस :–
कांग्रेस ने सड़क से लेकर सदन तक सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की है.
कांग्रेस विधायक ग्वालियर चंबल की बाढ़ के मुद्दे को सदन में जोर शोर से उठाएंगे
पीड़ितों को उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग सदन में रखी जाएगी
कोरोना,OBC आरक्षण , आदिवासी ,महंगाई , बिजली बिल और आदिवसियों के मुद्दों पर सरकार को विपक्ष सत्र के दौरान घेरेगी.
पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन ने कहा हमारे पास मुद्दे बहुत है लेकिन समय बहुत कम है….विधानसभा के लिए चार दिन का समय बेहद कम है.कार्यमंत्रणा की बैठक में सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग कॉन्ग्रेस करेगी
बाढ़ को लेकर सदन में स्थगन प्रस्ताव ला सकती है कांग्रेस:–
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र श्योपुर के विधायक बाबू जंडेल ने कहा बाढ़ के बाद किसी को सरकार की ओर से राहत नही मिली है विधानसभा में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएंगे

.jpeg)


