सभी खबरें
कुक्षी :- झमाझम बारिश के साथ हुई मानसून की शुरुआत, उफान पर आए नाले

पहली बारिश जोरदार, कई जगह झमाझम बारिश, कई जगह नाले उफने
झमाझम बारिश के साथ हुई मानसून की शुरुआत, उफान पर आए नाले
कुक्षी से मनीष आमले की रिपोर्ट- ग्राम सुसारी में बारिश के बाद डही मार्ग का नाला उफान पर आ गया जिससे मार्ग कुछ समय के लिए बंद हो गया.

गत रात्रि ग्राम देशवालिया में मौसम की पहली रिकार्ड तोड़ बारिश हुई. जबरदस्त बारिश से गाँव की निचली बस्ती में पानी घुस गया
कुक्षी मार्ग, धुलसर, मनावर फमार्ग के पुलिया डूब गए. मार्ग पूरी तरह से कुछ समय के लिए बंद हुआ. किसानों के खेतों में लबालब पानी भर गया. नाले ऊफान पर पहुंच गए. कुछ लोगों की ड्रीप लाईन नालों में बहने की खबर भी आई है.



.jpeg)
