पाटी बेनी नदी पुलिया पर मोड़ में आम से भरा पिकअप पलटा, बड़ा हादसा टला, चालक व अन्य सवार लोग बाल बाल बचे

पाटी से हेमंत नागझरिया की रिपोर्ट :- नगर की बेनी नदी पुलिया के समीप मोड़ में गुरुवार को आम से भरी पिकअप वाहन अचानक मोड़ में चढ़ाव चढ़ते समय अनियंत्रित होकर रोड से नीचे उतर गई। पिकअप के चालक व अन्य सवार लोग बाल बाल बचे। बड़ा हादसा होने से टला। 

पिकअप में सवार आकाश वर्मा ने बताया कि गुरुवार को नगर का हाट बाजार होने से सेंधवा से पिकअप वाहन में आम भरकर ला रहे थे। इस दौरान बेनी नदी चढ़ाव चढ़ते समय चढ़ाव में बैल आने से पिकअप को धीरे किया। वही पीछे एक महिला पैदल चलकर जा रही थी। इन दोनों के बचाव के दौरान उतार में पिकअप वाहन के ब्रेक नही लगे और अनियंत्रित होकर रोड से नीचे उतरकर गया। 

जिससे पिकअप में सवार तीनो को कोई हानि नहीं हुई लेकिन पिकअप में भरे आम बिखरने से नुकसान हुआ। इस दौरान बडी संख्या में लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं दोपहर में पिकअप वाहन को ट्रैक्टर के माध्यम से निकाला।

Exit mobile version