सभी खबरें

मंदसौर : स्टेशन पर शौचालय के नल से पाइप लगाकर भरी यात्रियों की पानी की टंकी, वीडियो वायरल 

मध्यप्रदेश/मंदसौर –  सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ हैं। ये वीडियो मंदसौर जिले के गरोठ रेलवे स्टेशन का हैं। जो वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है उसमे स्वच्छता और यात्रियों की सुरक्षा के लिए किए जाने रेलवे के तमाम दावों की कलई खोल देने वाली हैं। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि स्टेशन पर शौचालय के नल से पाइप लगाकर यात्रियों के लिए लगाई गई पीने के पानी की टंकी में पानी भरा जा रहा है। बाद में न जाने कितने यात्रियों ने इस पानी को शुद्ध समझकर पिया होगा।

हालांकि मामला सामने आने के बाद डीआरएम कोटा ने मामले को गंभीरता से लेते रेलवे स्टेशन के सफाई कर्मचारी और स्टेशन मास्टर पर एक्शन लिया हैं। सफाईकर्मी की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं और स्टेशन मास्टर को निलंबित कर दिया गया हैं। पूरे मामले की जांच भी की जा रही हैं। डीआरएम कोटा ने बताया कि इस मामले को लेकर जांच के आदेश के साथ यह निर्देश भी दिए गए कि भविष्य में इस प्रकार की गलती न हो।

बता दे कि वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिला था और लोगों ने डीआरएम कोटा, रेलमंत्री पीयूष गोयल, रेल प्रशासन आदि को ट्वीट कर ये वीडियो भेजा था। हालांकि तब ये स्पष्ट नहीं हुआ था कि ये किस स्टेशन का वीडियो है और मामला कब का हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button