मंडला:- आज से दो दिवसीय प्रदेश दौरे पर होंगे उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति प्रदेश में दो दिवसीय दौरे पर
आदि उत्सव में करेंगे शिरकत
 IIITDM  के कार्यक्रम में भी होंगे शामिल

मंडला / गरिमा श्रीवास्तव :- देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू(Venkaiah Naydu) दो दिवसीय मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। बता दें कि मंडला में आदि उत्सव का आयोजन किया गया है जिसमे उपराष्ट्रपति शिरकत करेंगे। साथ  ही साथ वह IIITDM  के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
आदि उत्सव से वेंकैया नायडू जनता को सम्बोधित करेंगे। दो दिन तक उपराष्ट्रपति का प्रदेश में रुकना तय हुआ है।

इस कार्यक्रम में आदिवासी जनजीवन व इतिहास से जुड़े विद्वानों के व्याख्यानों के साथ शास्त्रीय संगीत के प्रख्यात कलाकारों व लोक कलाकारों द्वारा गीत एवं संगीत की अनूठी प्रस्तुतियां दी जाएंगी।आदिवासी संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के साथ इन्हें आजीविका से जोड़ने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

 

Exit mobile version