तुम चाहे जितनी घृणा करो….. हम देखेंगे छपाक : मंडला कलेक्टर

मंडला :मध्यप्रदेश में सीएए को लेकर लगातार जारी समर्थन व विरोध के बीच एक नई खबर सामने आई है 
जिसमें कि अब मंडला कलेक्टर सीएए के विरोध में उतर आए हैं मंडला कलेक्टर ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट लिखा जिसमें कि वह सीएए के खिलाफ है | आपको बता दें कि मंडला कलेक्टर जगदीश जटिया ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा है ,  जिसमें वह कह रहे हैं कि “मैं नहीं करता सीएए और एनआरसी का सपोर्ट इसके साथ ही साथ उन्होंने कहा कि मैंने टीवी पर मारपीट भी देखी है साथ ही साथ उन्होंने लिखा कि तुम चाहे कितनी पहरे लगाएं  हम देखेंगे छपाक”
दरअसल यह कमेंट वह छपाक मूवी को लेकर कर रहे थे ऐसे में बड़ी खबर सामने आ रही है कि नेताओं के बाद अब प्रशासनिक अधिकारी भी CAA के विरोध में उतर आए हैं | आपको मालूम हो कि प्रदेश में कमलनाथ सरकार ने जिस तरह से छपाक मूवी को कर मुक्त किया है उसके बाद अब छपाक को लेकर  कलेक्टर मंडला ने इस तरह का कमेंट किया है जो कि राजनीतिक दृष्टि से जोड़कर  देखा जा रहा है। 
ऐसे में बड़ा ही दिलचस्प होगा कि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से नेताओं के क्या बयान आते हैं इस पूरे मामले को लेकर।

Exit mobile version