रायसेन:- मंडी प्रशासन बेपरवाह, किसानों की जगह का लोग कर रहे सौदा।

 रायसेन:- मंडी प्रशासन बेपरवाह, किसानों की जगह का लोग कर रहे सौदा।

रायसेन से अमित दुबे की रिपोर्ट :– रायसेन उपज कृषि उपज मंडी में इस समय धान की आवक चरम सीमा पर है और मंडी प्रशासन बेपरवाह दिखाई दे रहा है। जहां दशहरा मैदान में किसानों की ट्रालियों लगाने की जगह निर्धारित की गई है वहां दलालों द्वारा उनको जगह बेचने का कार्य किया जा रहा है।

जिला मुख्यालय सहित कई ग्रामों एवं कस्बों से रायसेन कृषि उपज मंडी में धान की नीलामी का कार्य किया जाता है और वहां लाखों कुंटल की धान की आवक होती है। ऐसे में मंडी प्रशासन का पूरा दायित्व बनता है कि वह किसानों को सुविधाएं उपलब्ध कराकर उनकी धान विक्रय का कार्य कराएं। लेकिन ऐसा मंडी प्रशासन नही कर पा रहा है।

किसानों ने बताया कि यहां पर हमारा ट्राली खड़े करने का स्थान है वहां रायसेन के कुछ लोग रस्सियां बांधकर औऱ टेक्टरों को आड़ा  लगाने से जगह रोकने का कार्य करते हैं और फिर हमसे 300 सौ,400 सौ,और 200 सौ रुपए में जगह देते हैं। आज ही हमने 200 रुपए देकर अपनी ट्राली के लिए जगह खरीदी है। कई बार हमने मंडी प्रशासन से भी इस समस्या को बताया लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।

वही मंडी सचिव से संपर्क किया गया तो वह छुट्टी पर चल रहे हैं और नीलामी का कार्य श्री बघेल द्वारा देखा जा रहा है लेकिन उनसे भी संपर्क करना चाहा तो उन्होंने तो उन्हें फोन उठाने की भी फुर्सत नहीं मिली है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि मंडी में किसानों की क्या हालत हो रही होगी।
 

Exit mobile version