
पचमढ़ी – होशंगाबाद जिले के पचमढ़ी शहर से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी हैं। ये घटना पचमढ़ी के चंपक होटल की हैं। जानकरी के अनुसार मृतक का नाम कपिल कक्कड़ हैं। इस घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी सुचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, और इस मामले की जांच में जुट गई हैं।
बताया जा रहा है कि रायपुर से पचमढ़ी आई 20 युवाओं की बाइक राइडर्स की टीम में देर रात विवाद हुआ था। जिसके बाद आरोपी धर्मपाल सिंह ने कपिल कक्कड़ को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। हालांकि पचमढ़ी पुलिस ने तामिया के पास से आरोपी धर्मपाल को गिरफ्तार कर लिया हैं। फ़िलहाल पुलिस उस से पूछताछ कर रहीं हैं।