सभी खबरें

आज ममता बनर्जी के कैबिनेट मंत्रियों को दिलाई जाएगी शपथ, युवा नेताओं को भी मिल सकता है मौका

आज ममता बनर्जी के कैबिनेट मंत्रियों को दिलाई जाएगी शपथ, युवा नेताओं को भी मिल सकता है मौका

 

पश्चिम बंगाल:- पश्चिम बंगाल में 2 मई को तृणमूल कांग्रेस ने भारी वोटों से अपनी जीत दर्ज कराई. जिसके बाद ममता बनर्जी ने तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की.

अब आज उनके कैबिनेट के मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी. 43 सदस्यीय मंत्रिमंडल में पूर्व वित्त मंत्री अमित मित्रा और पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी सहित कई नए चेहरों को मौका मिल सकता है. कहा जा रहा है कि ममता की टीम में 25 पुराने चेहरे और 18 नए होंगे. इन 43 में से नौ राज्यमंत्री होंगे. अमित मित्रा और दो अन्य मंत्री वर्चुअल शपथ लेंगे. मित्रा की तबीयत ठीक नहीं है.

 राज्यपाल 10:45 पर शपथ ग्रहण कराएंगे.

इसके साथ ही नवनिर्वाचित सरकार की कैबिनेट की पहली बैठक दोपहर 3 बजे होगी.अनुभवी सुब्रत मुखर्जी, पार्थ चटर्जी, फिरहाद हकीम, अरूप विश्वास, सुजीत बोस, चंद्रिमा भट्टाचार्य और शशि पांजा मंत्री के रूप में वापसी कर सकते है. यह शपथ ग्रहण का कार्यक्रम थ्रोन हॉल में होगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button