चुनाव के लिए नौटंकी कर रही ममता बनर्जी, ममता का आरोप जानबूझकर की गई पैर कुचलने की कोशिश
.jpeg)
चुनाव के लिए नौटंकी कर रही ममता बनर्जी, ममता का आरोप जानबूझकर की गई पैर कुचलने की कोशिश
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव बेहद करीब है इसी बीच बुधवार को नामांकन दाखिल करने के बाद नंदीग्राम में प्रचार प्रसार में जुटी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पैरों में चोट आ गई. ममता ने आरोप लगाया कि जानबूझकर उनका पैर कुचलने की कोशिश की गई है. वहीं भाजपा का कहना है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी झूठी बातें बना रही हैं.
ममता बनर्जी का कहना है कि पूरी साजिश के तहत हमला कराया गया है क्योंकि जब उन पर हमला हुआ तो मौके पर पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थे. बीजेपी ने कहा कि बीजेपी ही नहीं कांग्रेस के लोगों की भी हिम्मत नहीं है कि ममता बनर्जी की तरफ कोई आंख उठा कर देख सके बीजेपी ने चुनाव आयोग से इस मामले की सीबीआई जांच कराने की भी मांग की है. ममता बनर्जी ने कहा कि उन पर चार पांच लोगों ने हमला किया था जब वह अपनी कार के पास पहुंची तो कुछ लोगों ने उनका पैर कुचल दिया मीडिया से बातचीत में दर्द में से कराह रही ममता ने खुद के साथ धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाया है.
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि सहानुभूति बटोरने के लिए ममता बनर्जी यह पूरा नाटक कर रही है. मैं 6 साल से यहां राजनीति कर रहा हूं जिस प्रकार से वह पुलिस से घिरी होती है उनके कार्यकर्ताओं के ऊपर भी कोई हमला नहीं कर सकता है हालांकि अगर ऐसा हुआ है तो मैं चुनाव आयोग से अनुरोध करूंगा कि सीबीआई जांच कराई जाए.
.jpg)



