सख़्त मूड में मामा, अलीराजपुर के डीईओ को फटकारा, ये है पूरा मामला

भोपाल : पिछले कुछ दिनों से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अलग ही मूड में नजर आ रहे हैं। कभी देर रात तक तो कभी अल सुबह उठकर अधिकारियों के साथ बैठकें पर लापरवाही बरतने वालों की जमकर क्लास ले रहे है। इसी कड़ी में आज सीएम ने सुबह अलीराजपुर जिले की समीक्षा की। इस दौरान शिवराज सिंह ने सर्व शिक्षा अभियान में लापरवाही बरतने पर अलीराजपुर के डीईओ को जमकर फटकार लगाई।
दअसल, जब मुख्यमंत्री ने सवाल पूछे तो जिला शिक्षा अधिकारी हड़बड़ा गए और इधर-उधर के उत्तर देने लगे। डीईओ मुख्यमंत्री द्वारा पूछे गए एक भी सवाल का सही उत्तर नहीं दे पा रहे थे। जिसपर मुख्यमंत्री ने कह दिया कि इनकी तैयारी नहीं है, यह उत्तर नहीं दे पाएंगे।
इस दौरान सीएम ने सख्त निर्देश दिए कि स्कूल चलो अभियान को जन अभियान बनाएं। चुनाव कार्य में बाधा नहीं बनना चाहिए क्योंकि यह सतत प्रक्रिया है। बता दे कि सीएम बीते कई दिनों से ऐसे ही सख्त मूड में नज़र आ रहे है। वो लगातार खुले मंच से भी ये बात कई बार कह चुके है कि मामा खतरानक मूड में है, किसी भी तरह की लापरवाही करने वाले अधिकारी को छोड़ा नहीं जाएगा




