
भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर उपचुनाव कब होंगे ये तो आने वाली 29 तारीख को पता चलेगा। लेकिन उस से पहले मध्यप्रदेश की सियासत में बवाल मचा हुआ हैं। बता दे कि राज्य सरकार बिना रुके हर विभाग के अधिकारियों के तबादलें पे तबादलें कर रहीं हैं।
माना जा रहा है कि आचार संहिता लगने से पहले सरकार अपने हिसाब से अधिकारियों की जमावट कर रहीं हैं। अब तक हज़ारों अधिकारियों को यहां से वहां किया जा चुका हैं।
इसी सिलसिले में राज्य सरकार ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के 29 अधिकारियों के तबादलें कर दिए। जिसकी तबादला सूची शनिवार को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी की गई हैं।