12 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

विदिशा / बड़ा हादसा भोपाल से सिरोंज आ रही बस पलटी

बस चालक कि गलती से हुआ बड़ा हादसा

विदिशा / भोपाल से सिरोंज आ रही बस लटेरी नाके के पास पलट गई, जिसमें बस में सवार कुछ यात्री घयाल हुए हैं, वही बताया जा रहा हैं कि बस में सवार सभी यात्री नेपाली थे। 
मौके पर घटना स्थल पहुंची पुलिस ने सभी घायल यात्रियों को राजीव गांधी स्मृति चिकित्सालय में भेज दिया हैं। 

क्या रहा हादसे का कारण ????

सैलानियों से मिली जानकारी के अनुसार 
दरअसल सैलानियों का कहना है कि बस चालक की गलती से यह हादसा हुआ है। बस में ब्रेक ठीक ढंग से नहीं लग रहे थे, तब भी बस चालक ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इस हादसे में एक बाइक सवार भी बस की चपेट में आ गया, जिससे उस बाइक चालक को गंभीर चोटे आई हैं। बाइक सवार की हालत गंभीर होने के कारण बाइक सवार को भोपाल रेफर कर दिया गया हैं।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।