सभी खबरें

मझौली : शिवराज राज में रेत माफ़िया हुए बेलग़ाम, रेत घाट के वर्चस्व को लेकर चली गोली, युवक की मौत , देखें video

मझौली : शिवराज राज में रेत माफ़िया हुए बेलग़ाम, रेत घाट के वर्चस्व को लेकर चली गोली, युवक की मौत  देखें video 

  • रेत घाट के वर्चस्व को लेकर चली गोली, युवक की मौत
  • मझौली थाना अंतर्गत इंद्राना देशी शराब के सामने दोपहर की वारदात, 
  • घटना के बाद आरोपी मौके से फरार

 देखें video – https://youtu.be/muqcJ8e1rI8

 द लोकनीति डेस्क सिहोरा (मझौली)
 मझौली थाना क्षेत्र के इंद्राना कस्बे में मंगलवार को रेत घाट के वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच पहले तो जमकर विवाद हुआ। विवाद के बीच एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक युवक के पेट में तीन गोलियां लगी। गंभीर हालत में युवक को उसके साथ ही इलाज के लिए जबलपुर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। गोली चलने की इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वारदात के बाद मझौली थाने का पुलिस बल और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पहुंचे और आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।


 हासिल जानकारी के मुताबिक इंद्राना के गनियारी (हिरन नदी) घाट पर पर अवैध रेत निकालने को लेकर दो पक्षों में वर्चस्व की लड़ाई चल रही थी। दोपहर करीब 2:00 बजे के लगभग पनागर निवासी विकास राजपूत (38) और कटंगी पाटन निवासी उजियार सिंह (55) के बीच गनियारी घाट में रेत निकालने के को लेकर विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उजियार से अपनी कार से इंद्राना देशी शराब दुकान के पास पहुंचा। इतने में विकास अपने दो साथियों नीलू गोटिया और प्रशांत राजपूत के साथ पहुंच गया। दोनों के बीच पहले तो जमकर बहस हुई इस बीच उजियार सिंह ने अपनी कार में रखी बंदूक से विकास से पर दनादन तीन फायर कर दिए। गोली लगते ही विकास जमीन पर गिर पड़ा। उसके तीन साथियों उजियार पर भी हमला कर दिया लेकिन उजियार किसी तरह अपने आप को बचाते हुए ड्राइवर के साथ कार सहित मौके से फरार हो गया।


 घायल को साथ ही लेकर पहुंचे अस्पताल, डॉक्टर ने घोषित कर दिया मृत : उसके साथ ही घायल विकास को आनन-फानन में इलाज के लिए जबलपुर के मेट्रो हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां कुछ देर में इलाज के बाद डॉक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। गोलीकांड की इस घटना के बाद मझौली थाना और इंदिना चौकी का पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा। मौके पर पुलिस को रोड पर कुछ खून के धब्बे और टूटी हुई बंदूक का हिस्सा घटनास्थल से मिला। 
आरोपी के घर में पुलिस ने दी दबिश, सिर्फ मिली मौके पर कार : घटना के बाद पुलिस ने आरोपी उजियार के गांव में छापेमारी की लेकिन मौके पर आरोपित पुलिस को नहीं मिला। पुलिस को मौके पर आरोपित कि वह कार जरूर मिली जिले जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया है। दोपहर बाद घटनास्थल पर एफ एफ एल की टीम  मौके पर पहुंची और जांच के लिए आवश्यक नमूने घटनास्थल से लिए। 
 इनका कहना
 मझौली थाना क्षेत्र के इन्द्रना कस्बे में उजियार से नाम के आदमी ने विकास सिंह को गोली मार दी है। गोली लगने पर उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए जबलपुर भेजा गया था जहां उसकी मौत हो गई। गोली चलाने वाले आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। जिसके लिए अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं।
 श्रुतिकीर्ति सोमवंशी, एसडीओपी सिहोरा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button