सभी खबरें

देश भर में 22 मई से चलेंगी मेल एक्‍सप्रेस ट्रेन, 15 मई से IRCTC के ज़रिये होगी बुकिंग रेलवे ने की घोषणा

 दिल्ली(Delhi) -:भारतीय रेलवे(Indian Railway) ने एक बड़ी घोषणा करते हुए सर्कुलर निकला है। राजधानी स्पेशल(Rajdhani express) चलाने के बाद अब रेलवे देश भर में मेल एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन भी चलाने की तैयारी में लगी हुई  है। रेल मंत्रालय(Rail Minister) ने इसके लिए एक सर्कुलर भी  जारी किया है। इन गाड़ियों में वेटिंग टिकट की भी बुकिंग होगी, लेकिन तत्काल या प्रीमियम तत्काल टिकट नहीं होगा।ये ट्रेन आगामी 22 मई से चलेंगी जबकि इनमें आगामी 15 मई से बुकिंग चालू होगी। इनमें आईआरसीटीसी(IRCTC) की वेबसाइट के जरिए ही बुकिंग होगी।

ट्रेन में फर्स्ट एसी(First AC ) या एक्सिक्युटिव क्लास के वेटिंग में 20 टिकट बुक किए जाएंगे, एसी सेंकड क्लास(AC Second class ) में 50 सीटें और एसी थर्ड क्लास(AC third class )  में 100 सीटें वेटिंग लिस्ट में होंगी। स्लीपर क्लास(Slipar class )  में वेटिंग लिस्ट में 200 टिकट बुक किए जाएंगे। टिकटों की बुकिंग 15 मई से शुरू हो जाएगी, और  ट्रेन 22 मई से चलेंगी। किस मार्ग पर ट्रेन चलेगी इसकी घोषणा बाद में की जाएगी।

इन ट्रेनों की टिकट बुकिंग भी सिर्फ IRCTC से

रेल मंत्रालय ने बताया कि श्रमिक और राजधानी स्पेशल की तरह  अब मेल एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएंगी। इनमें शताब्दी स्पेशल और इंटर सिटी स्पेशल भी शामिल हो सकती है। इन गाड़ियों में तत्काल(Tatkal) और प्रीमियम(Premium) टिकट की व्यवस्था नहीं होगी, लेकिन वेटिंग लिस्ट बनाया जाएगा।

इनमें आरएसी(RAC)की टिकट बुक नहीं  होगी ,ध्यान रहे कि श्रमिक और राजधानी स्पेशल में सिर्फ कन्फर्म टिकटों की ही बुकिंग हो रही है। इन ट्रेनों की टिकट की बुकिंग भी आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ही होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button