मैहर : करोना काल में राहत भरी खबर – नारायण त्रिपाठी

करोना काल में मैहर के लिए राहत भरी खबर – नारायण त्रिपाठी।
मैहर से सैफी खान की रिपोर्ट : –
  मन में लगन हो,दृढ़ इच्छा सक्ति हो,जन कल्याण की भावना हो तो सारी कायनात साथ देती है।हवा का रुख बदल जाता है बस आपके अंदर जज्बा होना चाहिए। 
इसी तारतम्भ में करोना काल की स्थितियों को मद्देनजर रखते हुए आज राजधानी भोपाल से मैहर के लिए राहत भरी खबर आई। विधायक मैहर के सतत प्रयासों से मैहर में 40 पॉइंट सेन्ट्रल आक्सीजन लाइन  मुख्यमंत्री  ने आज स्वीकृत की है इसके लिए  मुख्यमंत्री  को बधाई। विधायक नारायण त्रिपाठी ने बताया की मैहर में ट्रामा सेंटर का कार्य भी अतिशीघ्र शुरु कर पूर्ण किया जाएगा इसके लिए भी मुख्यमंत्री का धन्यबाद। मैहर के जनप्रिय विधायक  त्रिपाठी ने बताया की मैहर में मुख्यमंत्री  की घोषणा के जो अन्य कार्य बचे है आगे क्रमशः पूर्ण किये जाएंगे। मैहर विधायक ने अपनी व क्षेत्र की जन मानष की ओर से मुख्यमंत्री  का अभार  व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रेषित किया है।

Exit mobile version