मैहर : प्रधानमंत्री आवास योजना के बकाया किस्तो के भुगतान के संबंध में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

मैहर : प्रधानमंत्री आवास योजना के बकाया किस्तो के भुगतान के संबंध में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
मैहर से सैफी खान की रिपोर्ट : – नगर पालिका परिषद मैहर के द्वारा वार्ड क्रमांक 14 एवं वार्ड क्रमांक 15 महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक 14 सराय रेलवे कॉलोनी कपड़िया मोहल्ला के साथ ही नगर पालिका प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रथम किस्त एवं द्वितीय किस्त जो कुछ हितग्राहियों को दी गई लेकिन विडंबना कहें की बरसात के मौसम पर बरसो से मकान बनाने के लिए राशि दी गई थी तब राशियों को प्रथम एवं द्वितीय एवं तृतीय किस्त ना दिया जाना समझ से परे है इस संबंध में मुख्य नगरपालिका अधिकारी अक्षत बुंदेला एवं नगर पालिका अध्यक्ष धर्मेश घई एवं संबंधित वार्ड पार्षद सभी आवास योजना के तहत हितग्राहियों ने गुहार लगाई लेकिन उन्हें अभी तक किस्तों का भुगतान नहीं किया गया। इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी नगर मैहर मंडल के पूर्व अध्यक्ष सत्यभान सिंह एवं जनपद सदस्य चंद्र प्रकाश पटेल छोटू के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने एसडीएम कार्यालय मैहर पहुंचकर अनुविभागीय दंडाधिकारी सुरेश अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन पत्र में कहा गया है कि यदि आवास योजना का पैसा हितग्राहियों के प्रथम एवं द्वितीय तृतीय किस्त नहीं जारी की गई तो व्यापक स्तर पर जन आंदोलन किया जाएगा जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी इतना ही नहीं जिनका बरसों से कई वर्षों से सूचि में सिर्फ नाम भर रहा है लेकिन उनको आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है इस संबंध में भी पुनः जांच कराकर आवास योजना का लाभ नहीं मिला है उन्हें भी मिलना चाहिए।
.jpg)



