सभी खबरें

गुना:- शिवराज सरकार के पंचायत मंत्री का विवादित बयान, कहा " मुस्लिम दो-तीन शादियां कर 10-10 बच्चे पैदा कर रहें, बनना चाहिए आबादी नियंत्रण कानून" 

गुना:- शिवराज सरकार के पंचायत मंत्री का विवादित बयान, कहा ” मुस्लिम दो-तीन शादियां कर 10-10 बच्चे पैदा कर रहें, बनना चाहिए आबादी नियंत्रण कानून 

 

शिवराज सरकार के कई मंत्री अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं इसी बीच पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने जनसंख्या नियंत्रण कानून और समान नागरिक संहिता की पैरवी करते हुए कहा कि मुस्लिम दो-तीन शादियां करके 10 बच्चे पैदा कर रहे हैं इसीलिए आबादी नियंत्रण कानून बनना चाहिए गुना में मीडिया से चर्चा करते हुए सिसोदिया ने एक सवाल पर यह बात कही थी.

राज्य पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की तुलना आतंकवादियों से की थी।

उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि आग लगाने का यह सही समय है। ऐसा ही आतंकवादी कहते हैं। वे कहते हैं कि यह भारत में बम विस्फोट, आगजनी और हिंसा फैलाने का सही समय है। ये कृत्य आतंकवाद के समान हैं और मैं मांग करता हूं कि कमलनाथ पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button