Mahashivratri:अगर आप है भोले भक्त तो करिए बाबा महाकाल के दर्शन, सुबह 4 बजे से भक्ती में डूबी भीड़

Mahashivratri:अगर आप है भोले भक्त तो करिए बाबा महाकाल के दर्शन, सुबह 4 बजे से भक्ती में डूबी भीड़

आज महाशिवारात्रि के दिन उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए देशभर से भीड़ उमड़ती है जिसकी वजह से भक्ति का ऐसा नजारा दिखता है जो कही न दिखाई देता है न सुनाई। बाबा महाकालेश्वर के भस्म आरती की गूंज पूरे देश को पता है इसलिए इस महत्वपूर्ण आरती मे शामिल होने लोग दूर-दूर से आते है साथ ही आज के दिन भोले शंकर को प्रसन्न करने के लिए लोग व्रत रखते हैं. कहा जाता है कि जो भक्त इस दिन श्रद्धा से व्रत रखते हैं उन्हें भगवान शिव की कृपा मिलती है. महाशिवरात्रि के मौके पर सुबह चार बजे से ही देश के अलग-अलग राज्यों में स्थित मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है.आइए हम आपको कराते है बाबा भोलेनाथ के दर्शन

ये तस्वीर मध्य प्रदेश में उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर की है. महाशिवरात्रि के मौके पर मंदिर रोशनी से नहाया हुआ है.

सुसुबह चार बजे से बाबा महाकाल के दर्शन के लिए लोगो ने लाइन में लगकर किया इंतजार

जगमगाया उज्जैन में महाकालेश्वर का मंदिर

Exit mobile version