Maharashtra Breaking News Live : अजीत दादा को फ़िर मिलेंगी बड़ी ज़िम्मेदारी 

Maharashtra Breaking News Live : अजीत दादा को फ़िर मिलेंगी बड़ी ज़िम्मेदारी 


 

 

  दिल्ली/शशांक तिवारी: महाराष्ट्र के महाराजनैतिक महानाटक के बाद अब प्रदेश को अगला मुख्यमंत्री गुरुवार को मिल जाएगा. 
उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. 

बागी नेता पवार को मिलेग़ा नया POWER 
इसी बीच NCP के 'बागी' नेता अजित पवार (Ajit Pawar) की भी 'घर वापसी' हो गई. 

विधान भवन परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए अजित पवार ने कहा, 'मैं NCP में था और अब भी हूं. मैनें पार्टी कभी नहीं छोड़ी.'

वही दूसरी तरफ़  देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को समर्थन देने के लिए अजित पवार के शनिवार को अपनी पार्टी से बगावत करने के बाद भावुक दिखी उनकी चचेरी बहन सुले ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस में लिखा था कि 'पवार परिवार और पार्टी' बंट गई है.' उन्होंने अपने व्हाट्सऐप स्टेटस में लिखा था, 'आप जीवन में किसपर भरोसा करोगे. इतना ठगा हुआ कभी महसूस नहीं हुआ. उनका बचाव किया, उन्हें प्यार दिया. देखो बदले में क्या मिला मुझे.'

इससे पहले सूत्रों के मुताबिक खबर थी कि शिवसेना-NCP-कांग्रेस की सरकार में दो डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे.

कांग्रेस की तरफ से बाला साहेब थोराट (Balasaheb Thorat) और NCP के जयंत पाटिल (Jayant Patil) को डिप्टी CM बनाए जाने की खबरें थीं.

Exit mobile version