खोजें

महाराष्ट्र : सियासी घमासान के चलते संजय राउत ने दिया बड़ा बयान  

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

महाराष्ट्र में नई सरकार बनने को लेकर फ़िलहाल की स्थिति को देखा जाए तो कुछ भी स्पष्ट नजर नहीं आ रहा है | इसके तहत शिव सेना, कांग्रेस और एनसीपी  से मिलने वाले समर्थन पर निर्भर है, तो वहीं एनसीपी का समर्थन कांग्रेस पर निर्भर है |

महाराष्ट्र में नई सरकार बनने को लेकर सियासी घमासान के बीच संजय राउत ने दिया बयान 

महाराष्ट्र में नई सरकार बनने को लेकर फ़िलहाल की स्थिति को देखा जाए तो कुछ भी स्पष्ट नजर नहीं आ रहा है | इसके तहत शिव सेना, कांग्रेस और एनसीपी  से मिलने वाले समर्थन पर निर्भर है, तो वहीं एनसीपी का समर्थन कांग्रेस पर निर्भर है | इन सब के बीच हाल ही में शिवसेना सांसद संजय राउत ने ट्वीट कर बड़ा बयान दिया है | उन्होंने हिंदी की कुछ लाइन ट्वीट के साथ लिखकर कहा कि लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की हार नहीं होती | उन्होंने आगे लिखा कि हम होंगे कामयाब…जरूर होंगे |

गौरतलव है कि शिवसेना नेता संजय राउत को सीने में दर्द की शिकायत के बाद सोमवार के दिन लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था | इस बात की जानकारी अस्पताल के एक अधिकारी द्वारा दी गई थी | महाराष्ट्र में मौजूदा राजनीतिक हालत पर हर दिन अपनी पार्टी के रूख से मीडिया को अवगत कराने वाले राउत अपराह्न लगभग साढ़े तीन बजे अस्पताल पहुंचे थे |

इसके तहत, अधिकारी ने जानकारी व्यक्त की थी कि सीने में दर्द की शिकायत के बाद राउत को लीलावती अस्पताल पहुंचाया गया है | डॉ. जलील पारकर उनका उपचार कर रहे हैं |  उन्होंने जानकारी दी कि राउत नियमित जांच के लिए दो दिन पहले भी अस्पताल आए थे | उस समय कुछ जांच के बाद ECG (इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम) किया गया था | ECG रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टरों द्वारा आगे जांच के तहत आज उन्हें अस्पताल आने को कहा गया है | 

  
 

Exit mobile version