
मुंबई / पॉलिटिकल रिपोर्टर :- महाराष्ट्र में बीते 01 महीने के सियासी ड्रामे के अंत के बाद आखिरकार आज पुराने गिले-शिकवे सब कुछ दूर करके चाचा भतीजे और पापा बेटे की सरकार बन कर पूरी तरह से तैयार हो चुकी है। आदित्य ठाकरे महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने जा रहे हैं तो अजित पवार 1 महीने में दूसरी बार उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। हमारे लिए राजनीति का सियासी ड्रामा भी कुछ ऐसा ही हो चला है कि जिनको हमने जो सरकार बनाने के लिए वोट दिया था। वह अपना प्रयुक्त काम छोड़ अन्य काम करने में मस्त है और हम भी अपने अपने हिस्से की सरकार देखने में व्यस्त हैं। बहरहाल महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार ले चुका है और इस विस्तार में अबकी बार कुल 36 मंत्रियों की शपथ में 25 मंत्री कैबिनेट स्तर के नेताओं के बेटा बेटी भतीजा भतीजी सब को मंत्री पद दिया जा रहा है। क्योंकि अबकी बार अपने परिवार की सरकार है। नेपोटिज्म और भाई भतीजावाद की बिल्कुल भी बात मत करिए नहीं तो महाराष्ट्र की वर्तमान राजनीति को नजर लग जाएगी। बहरहाल देखते रहिए तमाम सियासी ड्रामे के बीच इस नई सरकार के मंत्रिमंडल को बनता हुआ और आगामी समय में यह सरकार किस तरह से चलती है एवं शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत की कथित नाराजगी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चौहान को क्या मंत्री पद ना मिल पाने का असर आने वाले समय में दिखाई देगा या दोनों ही प्रमुख पार्टियां अपने-अपने तरीके से डैमेज कंट्रोल कर इसे ठीक करेंगे वेट एंड वॉच।