
महाराष्ट्र / खाईद जौहर – शनिवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी भारत बचाओ रैली की। इस दौरान कांग्रेस ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना भी साधा। इस रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बयान दिया, जो इस समय चर्चा का विषय बना हुआ हैं। राहुल गांधी ने अपने बयान के लिए बीजेपी के माफी मांगने वाले सवाल पर कहा कि उनका नाम 'राहुल सावरकर' नहीं हैं और वह कभी माफी नहीं मांगेंगे। उनके इस बयान को लेकर अब बवाल मच गया हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अब चारों तरफ से हमले हो रहे हैं। विपक्ष पूरी तरह से कांग्रेस नेता पर हावी हो चला हैं।
राहुल गांधी के इस बयान का पलटवार करते हुए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने उन पर निशाना साधा हैं। फडणवीस ने कहा कि 'राहुल गांधी का बयान निंदनीय हैं। राहुल गांधी सावरकर के नाखून के बराबर भी नहीं हैं। उन्हें खुद को 'गांधी' समझने की गलती भी नहीं करनी चाहिए। केवल नाम का अंतिम अक्षर गांधी होने से कोई महात्मा गांधी नहीं बन जाता हैं।
फडणवीस ने आगे कहा कि सावरकर के लिए इस तरह की भाषा का उपयोग करना उन सभी महान देशभक्तों और स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान हैं। वीर सावरकर ने हमारी मातृभूमि के लिए अपना पूरा जीवन बलिदान कर दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को एक और गैर जिम्मेदाराना बयान के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।