सभी खबरें

Cyber Cell : सुशांत की डेड बॉडी की तस्वीर शेयर करने वालों के खिलाफ हो सकती है कारवाई!

सुशांत सिंह राजपूत। बिहार का वो चमकता सितारा जिसे मायानगरी की चकाचौंध कुछ ज्यादा रास नहीं आई। ये नाराज़ी इतनी बढ़ गई कि उसे खत्म करने से ज्यादा उसमें डूब जाना ज्यादा आसान लगा और 14 जून को उन्होंने सुसाइड कर लिया। मीडिया, सोशल मीडिया और कथित बुद्धिजीवियों ने उनकी शव का भी मज़ाक बनाकर जमकर शेयर किया। हर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तस्वीर जमकर वायरल हुई।

इन तस्वीरों पर महाराष्ट्र पुलिस ने कड़ी आपत्ति जताई है। महाराष्ट्र साइबर सेल ने भी इस मामले में ट्विटर पर लगातार तीन ट्वीट कर लोगों को सचेत किया है। महाराष्ट्र साइबर सेल ने इन तस्वीरों को लेकर ट्वीट किया, 'सोशल मीडिया पर एक चिंताजनक ट्रेंड दिख रहा है. दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीर को फैलाया जा रहा है, जो परेशान करने वाला और भद्दा है।'

A disturbing trend has been observed on Social Media platforms by Maharashtra Cyber that pictures of deceased actor Shri. Sushant Singh Rajput are being circulated, which are disturbing and in bad taste. (1/n)

— Maharashtra Cyber (@MahaCyber1) June 14, 2020

“>http://

दूसरे ट्वीट में महाराष्ट्र साइबर सेल ने कहा- यहां बता दें कि ऐसी तस्वीर को सोशल मीडिया पर फैलाना कानूनी गाइडलाइन और कोर्ट के आदेशों के खिलाफ है। ऐसा करने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।'जो पहले सोशल मीडिया पर फैलाई गई है, उसे हटा दिया जाना चाहिए।

It is emphasised that circulation of such pictures is against legal guidelines and court directions, and are liable to invite legal action. ⁰(2/n)

— Maharashtra Cyber (@MahaCyber1) June 14, 2020

“>http://

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button